ब्लॉक निष्पादन बैठक आयोजित

अबूबकर बल्खी
लाडनूं (नवयत्न)। स्थानीय मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय मे सीबीइओ बजरंग सिंह की अध्यक्षता में ब्लॉक निष्पादन बैठक का आयोजन किया गय। एसीबीइओ लक्ष्मण सैन ने बताया कि बैठक के दौरान एसएनए स्पर्श, यू डाइस, एमडीएमए जर्जर भवन, स्वीप कार्यक्रम, शाला दर्पण पोर्टल सहित अनेक बिन्दुओ पर चर्चा की गईं। प्रिंसिपल जयपाल शर्मा ने एसएनए स्पर्श, यू डाइस पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि अब राजकीय राशि का सही और उचित तरीके से उपयोगअकेला संस्था प्रधान नहीं करते हुए चेकर, मेकर की भूमिका मे कार्य करना पड़ेग। सावराद प्रिंसिपल चंद्रसिंह ने जर्जर भवन, वीर गाथा बिन्दुओ पर तथा रिगण प्रिंसिपल गोपाल राम नेहरा ने आगामी पंचायत राज चुनाव मे किये जाने वाले कार्यों पर चर्चा करते हुए रिटर्निग अधिकारी के दायित्व पर प्रकाश डाल। एसीबीइओ सैन ने आगामी पंचायत राज चुनावों को मध्यनजर रखते हुए स्वीप कार्यक्रम के तहत अधिक से अधिक मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वीप गतिविधियों का आयोजन करने का आह्वान किया। एसीबीइओ कल्याण सिंह ने शाला दर्पण पोर्टल पर ब्लॉक रेंकिंग को सुधारने के लिए विधार्थी उपस्थिति के साथ साथ सभी बिन्दुओ की पूर्ति करने का सुझाव दिया। सीबीइओ बजरंग सिंह ने विधार्थियो की शैक्षनिक स्तर को बढ़ाते हुए विभागीय आदेशों की पालना सुनिश्चित करने, अपने परिक्षेत्र मे आने वाले विद्यालयों का बड़ी गहनता से संबलन करने, मतदाता सूची मे नाम जुड़वाने के कार्यक्रम को गंभीरता से करने के लिए निर्देशित किया।

You might also like