निम्बी जोधा का सरकारी अस्पताल हुआ बीमार

अबूबकर बल्खी
लाडनूं (नवयत्न)। ग्राम निम्बी जोधा में राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों के रिक्त पदों के साथ साथ यहां सुविधाओं का भारी अभाव है। अस्पताल की। दशा सुधारने की मांग को लेकर शुक्रवार को एसडीएम ममता लहुआ को ज्ञापन सौंपा गया। समाजसेवी हरीराम खीचड़ ने बताया कि निम्बी जोधा का सरकारी अस्पताल मात्र एक दन्त चिकित्सक के भरोसे संचालित हो रहा है। उनके अलावा यहां अन्य कोई चिकित्सक नही है जबकि ग्राम निम्बी जोधा काफी बड़ा कस्बा है एवं आस पास के काफी ग्रामवासियों का आना जाना भी रहता है। आस पास के ग्रामीणों के नजदीकी चिकित्सालय निम्बीजोधा ही लगता है जहां पर डॉक्टरों की नियुक्ति नही होने से ग्रामीणों को समस्याओं का परेशान होना पड़ रहा है। यहां से छोटे मोटे मर्ज की दवा के लिए भी ग्रामीणों को नजदीकी चिकित्सालय डीडवाना व लाडनूं का रुख करना पड़ रहा है।
लंबे समय से खराब पड़ी एक्सरे मशीन
ज्ञापन में बताया गया कि चिकित्सालय में वर्तमान में कार्यरत नर्सिंग कार्मिक भी अपने ड्यूटी समय पर उपस्थित नही रहते है तथा वर्तमान में कार्यरत डॉक्टर्स द्वारा राज्य सरकार द्वारा दी जा रही नि:शुल्क दवाईयो के स्थान पर बाहरी मेडिकल पर उपलब्ध दवाईयां ही पर्चीयों में लिखते है। चिकित्सालय में एक्स रे मशीन भी उपलब्ध है जो पिछले काफी समय से खराब पड़ी है जिससे मरीजों को बाहर से एक्स रे करवाने पर मजबूर होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने अस्पताल की समस्याओं में सुधार नहीं होने पर जन आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

You might also like