पूर्व प्रधान सुशीला सीगड़ा ने थामा कांग्रेस का हाथ

कासं
झुंझुनू (नवयत्न)। जिले की राजनीति में सक्रिय पूर्व प्रधान सुशीला सीगड़ा ने झुंझुनू स्थित कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनका पार्टी में स्वागत और अभिनंदन किया। सुशीला सीगड़ा की कांग्रेस में वापसी को क्षेत्र की राजनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कांग्रेस नेताओं ने विश्वास जताया कि उनके पार्टी में शामिल होने से संगठन को मजबूती मिलेगी और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने में सहयोग मिलेगा। सदस्यता ग्रहण के अवसर पर कांग्रेस की विचारधारा और जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने की बात कही गई। साथ ही जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने और जनविश्वास पर खरा उतरने के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया गया। कांग्रेस परिवार में सुशीला सीगड़ा का स्वागत करते हुए नेताओं ने उम्मीद जताई कि उनके अनुभव और सक्रिय भागीदारी से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा क्षेत्र में जनसेवा के कार्यों को गति मिलेगी।

You might also like