मुख्यमंत्री ने ओरेंज जोन में कपड़े की दुकान खोलने के दिए आदेश, जिला कलेक्टर ने लगाई रोक

कपड़े के व्यापारियों ने दुकान खोलने की मांग को लेकर एसडीएम को दिया ज्ञापन

खेतड़ी नगर,(विपुल पारीक)20 मई। लॉक डाउन-4 में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने व्यापारियों को राहत देते हुए कपड़े, कॉस्मेटिक, पार्लर सहित कई दुकानों को खोलने के आदेश जारी किए लेकिन झुंझुनूं के जिला कलेक्टर यूडी खान ने ओरेंज जोन खेतड़ी व नवलगढ़ में कपड़े की दुकानों को खोलने के लिए पांबदी लगा दी। जिसके चलते केसीसी के कपड़ा व्यापारियों ने उपखंड अधिकारी शिवपाल जाट को कपड़े की दुकान खोलने की इजाजत के लिए ई-मेल द्वारा ज्ञापन भेजा है।

कपड़ा व्यापारी धुडमल शर्मा ने बताया कि पिछले 2 माह से कपड़े की दुकान बंद होने से रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है, व्यापारियों के भूखे मरने की नौबत आ गई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कपड़े की दुकानों को खोलने के आदेश दिए जबकी जिला कलेक्टर ने खेतड़ी क्षेत्र के कपड़ा व्यापारियों को दुकान खोलने की इजाजत अभी भी नहीं दी है। व्यापारियों ने बताया कि दो महीने से दुकान का किराया भी नहीं दिया गया, उन्होंने बताया कि इसी प्रकार आगे भी चलता रहा तो व्यापारियों की आर्थिक स्थिति चरमरा जाएगी न तो दुकान का किराया दिया जाएगा और घर में भूखे मरने की नौबत आ जाएगी। उपखंड अधिकारी से व्यापारियों ने दुकान खुलवाने की मांग को लेकर ज्ञापन मेल किया।

धूडमल शर्मा, मुकेश बंसल, अनिल पारीक, बंटी अग्रवाल, विकास स्वामी, शंभू अग्रवाल, नरेंद्र अग्रवाल, इस्तियाक कुरैशी, नफीस कुरैशी, ओमप्रकाश गोयल, मनीष अग्रवाल, मूलचंद स्वामी, रणजीत सिंह, नवीन अग्रवाल सहित अनेक व्यापारी मौजूद थे।

You might also like