धर्म: शहर में नहीं अता होगी इदुल फीतर की सामूहिक नमाज: शहर इमाम

चूरू,(पीयूष शर्मा)20 मई। कोरोना संक्रमण रोकथाम को लेकर लागू लॉक डाउन व धारा-144 के कारण इस वर्ष मरकजी पुरानी ईदगाह व ईदगाहों में इदुल फीतर की सामूहिक नमाज अता नहीं की जाएगी।

चूरू शहर इमाम सैयद मोहम्मद अनवार नदीमुल कादरी ने मुस्लिम समाज से लॉक डाउन व धारा-144 की पूर्णतया पालना करने का आह्वान किया। चूरू शहर इमाम (नायब) सैयद अबरार अहमद कादरी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को कलक्टर संदेश नायक से मुलाकत की। इस दौरान कलक्टर को बताया कि राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी के तहत कोरोना महामारी की वजह से धार्मिक स्थल बंद होने के कारण ईद की नमाज सामूहिक रूप से नहीं पढ़ी जाएगी। कलक्टर ने कहा कि कोविड-19 के तहत भारत सरकार व राज्य सरकार द्वारा जारी एडवाईजरी की अक्षरश: पालना करते हुए ईद की नमाज घरों में ही अता करें।

फिजूलखर्ची की बजाय करें जरूरतमंद की मदद
इस दौरान पीर अबरार अहमद ने आमजन से कहा कि ईद पर फिजूलखर्ची ना करें। जरूरतमंद की मदद करें, बेवजह बाजार ना जाएं। इस दौरान एडीएम रामरतन सौकरिया, एईसीओ डॉ.नरेंद्र चौधरी, एडवोकेट हकीम अहमद खां, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मोहम्मद नियाज, चूरू जिला अंजुमन अल-शबाब अध्यक्ष जमील चौहान व मोहर्रम कमेटी अध्यक्ष मोहम्मद अली खां उपस्थित थे।

You might also like