सतर्कता जागरूकता के तहत निबंध प्रतियोगिता आयोजित
निसं
खेतड़ी नगर (नवयत्न)। केंद्रीय सतर्कता आयोग के सौजंय से केसीसी प्रोजेक्ट के द्वारा चल रहे सतर्कता जागरूता सप्ताह के तहत कॉपर क्लब में मंगलवार को निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। निबंध प्रतियोगिता में आठ स्कूलों के 16 बच्चों ने भाग लिया। देवेंद्र वर्मा सहायक महाप्रबंधक सतर्कता ने कार्यक्रम की रूप रेखा पर प्रकाश डाला। देवेंद्र वर्मा ने बताया कि सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत विद्यालयों के विद्यार्थियों के मध्य सत्यनिष्ठा से समृद्धि थीम पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में स्थानिय आठ स्कूलों के 16 विद्यार्थियों ने हिन्दी व अग्रेजी वर्ग में भाग लिया। प्रतियोगिता के निर्णायणक जयंत मुखोपाध्याय, राजेश डांढेल, नागेश राजपूरोहित थे। इस मौके पर अनुपसिंह, सुधा शर्मा, लक्ष्मी, विमल शर्मा, अनिल गोदारा, आकांक्षा, अरूणा, संजय जिदंड आदि मौजूद थे।