अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार अधिवेशन में जितेंद्र कुमार ने लिया भाग

निसं
खेतड़ी नगर (नवयत्न)। केसीसी टाउनशीप निवासी जितेंद्र कुमार नई दिल्ली में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार अधिवेशन में भाग लिया। अधिवेशन के मुख्य अतिथि मुख्य अतिथि पदमश्री जीएस राजपूत पूर्व निर्देशक एनसीईआरटी थे। विशिष्ट अतिथि पूर्व सूचना आयुक्त यशवर्धन कुमार सिन्हा, डॉ रश्मि सिंह कैबिनेट मंत्री महिला बाल विकास विभाग दिल्ली, मानव अधिकार परिषद की ब्रांड एंबेसडर करिश्मा हाडा मौजूद थे। जबकी अध्यक्षता न्यायमूर्ति जस्टिस इंदिरा बैनर्जी ने की। अधिवेशन में देश-विदेश के मानव अधिकार विशेषज्ञ, समाजसेवियों, विधि विशेषज्ञों ने भाग लिया। जितेंद्र कुमार ने बताया कि नई दिल्ली की एनडीएमसी कन्वेंशन केंद्र में 25 अक्टूबर को आयोजित अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार अधिवेशन 2026 का आयोजन हुआ। अधिवेशन में मानव अधिकारों के संरक्षण पर गहन मंथन किया गया न्याय शक्ति और मानव गरिमा का वैश्विक संदेश विभिन्न वक्ताओं द्वारा दिया गया।

You might also like