जरूरतमंद बच्चों को वितरित किए उच्च गुणवत्ता के जूते

ललित दाधीच
राजलदेसर (नवयत्न) । राजलदेसर स्थित मॉडर्न शिक्षण संस्थान में जरूरतमंद विद्यार्थियों की सहायता के लिए जूते वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्व. फुसराज तोदी के पुत्र आनंद तोदी के आर्थिक सौजन्य से विद्यालय के जरूरतमंद बालक-बालिकाओं को उच्च गुणवत्ता के 72 जोड़ी जूते वितरित किए गए। इनमें मॉडर्न स्कूल के 40 विद्यार्थी शामिल रहे। इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन के तहसील अध्यक्ष बनाए जाने पर भजनलाल पारीक की ओर से बच्चों को सवामणी प्रसाद भी वितरित किया गया। कार्यक्रम में राजाणा मिट्टी प्रेमी सेवा संस्था के सदस्य विक्रम पारीक एवं पार्षद मांगीलाल प्रजापत का सानिध्य रहा।
समिति सदस्य भजनलाल पारीक ने आनंद तोदी का आभार जताते हुए कहा कि वे समय-समय पर जरूरतमंद लोगों की सहायता करते हैं तथा सामाजिक कार्यों में उनकी सहभागिता सराहनीय है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद बच्चों की मदद करना संस्था का प्रमुख उद्देश्य है। विक्रम पारीक ने कहा कि भजनलाल पारीक को विप्र फाउंडेशन का तहसील अध्यक्ष बनाए जाने की खुशी में बच्चों के बीच सवामणी प्रसाद वितरित किया गया। उन्होंने इसे समाजसेवा की सराहनीय पहल बताते हुए आनंद तोदी के सहयोग के लिए भी आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक सुरेंद्र सिंह शेखावत सहित विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

You might also like