वीपीएस स्कूल में मेहंदी लगाओ प्रतियोगिता आयोजित
निसं
खेतड़ी नगर (नवयत्न)। विवेकानंद पब्लिक स्कूल राजोता में बुधवार को कक्षा 8वीं से 12वीं तक की छात्राओं के लिए मेहंदी लगाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा और कलात्मक कौशल को प्रोत्साहित करना था। प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपने हाथों पर मेहंदी से विभिन्न प्रकार के फूलों, आकर्षक आकृतियों और कलात्मक डिजाइनों को उकेरकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान 12 वीं कक्षा की रितिका, कक्षा 10वीं की दिव्या बागड़ी द्वितीय स्थान प्राप्त किया वहीं कक्षा 8वीं की भव्या और कक्षा 9वीं जया ने तिसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत कर सम्मान किया। छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया।