आरटीडीसी के पूर्व चेयरमैन रणदीप धनखड़ ने किठाना में किया मतदान
निसं
चिड़ावा (नवयत्न)। राजस्थान पर्यटन विकास निगम (आरटीडीसी) के पूर्व चेयरमैन रणदीप धनखड़ बुधवार को अपने पैतृक गांव किठाना पहुंचे। उन्होंने गांव के मतदान केंद्र पर जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य चुनाव के लिए अपने मताधिकार का उपयोग किया। धनखड़ जयपुर से सीधे अपने गांव किठाना पहुंचे और मतदान किया। उन्होंने कहा कि मतदान करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। इसी कारण वे हर चुनाव में अपने गांव आकर वोट डालते हैं। धनखड़ ने बताया कि उनका आगामी तीन दिन तक झुंझुनूं में ही रहने का कार्यक्रम है। 30 अक्टूबर को सरपंच एवं पंच पदों के लिए होने वाले मतदान के बाद वे वापस लौटेंगे। पंचायती राज चुनावों के बीच धनखड़ का अपने गांव पहुंचकर मतदान करना चर्चा का विषय रहा। उन्होंने मतदाताओं से भी लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।