विजेता बालिकाओं का स्कूल में हुआ अभिनन्दन
अबूबकर बल्खी
लाडनूं (नवयत्न)। स्थानीय पीएम श्री केसर देवी बालिका विद्यालय की बालिकाओं द्वारा विकसित भारत के तहत डीडवाना मे आयोजित युवा महोत्सव कार्यक्रम मे लोक नृत्य मे जिले मे प्रथम स्थान प्राप्त करने पर संस्था प्रधान परसाराम चौधरी की अध्यक्षता मे स्वागत अभिनन्दन का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक निर्देशन शिव शंकर बोहरा ने बताया कि डीडवाना के टाउन हॉल मे आयोजित विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग 2026के कार्यक्रम मे स्थानीय विद्यालय कि नसरीन, कुसुम, रुमाइशा, सोनिका की पार्टी ने राजस्थान लोक संस्कृतिए, पारंपरिक कला और सांस्कृतिक विरासत की छटा बिखेरते हुए सामूहिक लोक नृत्य प्रस्तुति पर जिले मे प्रथम स्थान पाने पर एसडीएमसी सदस्य और भामाशाह इशाक मोहम्मद द्वारा बच्चियों को इनाम और नगद राशि द्वारा सम्मानित किया गया। प्रभारी सरोजबाला ने बताया कि यह बालिका, आगामी नवम्बर माह में जयपुर में होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में डीडवाना कुचामन जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। संस्था प्रधान चौधरी ने पूरी टीम को धन्यवाद देते हुए आगे के कार्यक्रम में सफलता के लिए शुभकामना, प्रेषित की। कार्यक्रम में जलालूदिन सोलंकी, शंकरलाल, पूनम चौधरी, विजय सिंह चौहान, शशि शर्मा, आकिब जावेद, अनिल नेहरा, प्रेमलता जाट, संतोष स्वामी, पूनम वर्मा, भगवती, सोनिया परमेश्वरी, गजानंद, रीना शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।