आचार संहिता की पालना करवाने किए अधिकारियों को किया पाबंद
अबूबकर बल्खी
लाडनूं (नवयत्न)। पंचायतीराज आम चुनाव – 2026 के तहत रिटर्निंग अधिकारी ममता लहुआ ने पंचायत समिति सभागार हॉल में उपखंड लाडनूं के समस्त प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारियों एवं ग्राम विकास अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया। बैठक का मुख्य एजेंडा आगामी चुनाव के लिए मतदान केंद्रों पर आश्वस्त मूलभूत सुविधाओं की सुनिश्चितता यथा रैंप निर्माण, दरवाजे, खिड़कियाँ, भवन की चारदीवारी, पेयजल, शौचालय, शेड, छाया बरामदा, विद्युत फिटिंग एवं कनेक्शन, 100-200 मीटर लाइनिंग, मतदान दलों के ठहरने की एवं भोजन व्यवस्था इत्यादि के बारे में विस्तृत निर्देश जारी किए गये। रिटर्निंग अधिकारी द्वारा समस्त प्रारंभिक अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारियों को आदर्श आचार संहिता की अक्षरश: पालना सुनिश्चित की करने के लिए निर्देश दिये। साथ ही बैठक में पात्र विद्यार्थियों के नाम शत प्रतिशत मतदाता सूचियों में जोड़ने के लिए विशेष शिविरों का आयोजन रख मतदाता सूचीयो में पंजीकरण करने के निर्देश प्रदान दिए गए। बैठक में सहायक रिटर्निंग अधिकारी तहसीलदार कुटेंद्र कंवर, उम्मेदाराम विकास अधिकारी, राधेश्याम सांखला, रघुवीर सिंह सहायक विकास अधिकारी एवं बजरंग सिंह मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी लाडनूं भी उपस्थित रहे।