राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर युनिटी आयोजित
कृष्ण कुमार गांधी
सूरजगढ़ (नवयत्न)। कस्बे के आरकेजेके बरासिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एनसीसी राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों व स्काउट गाइड के सयुंक्त तत्वावधान में सरदार वल्लभभाई पटेल जंयती पर आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम में रन फॉर युनिटी का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि महाविद्यालय प्राचार्य डॉ रवि शर्मा, एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ विजेश कुमार, डॉ अनिल कुमार सैनी, कुरड़ाराम, अनिल कुमार सैनी, जगदीश प्रसाद सैनी ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। दौड़ बरासिया महाविद्यालय से प्रारम्भ होकर घरडु चौराहे पर समाप्त हुई। इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स, स्वयंसेवक, स्काउट के रोवर्स व रेंजर्स आदि को प्राचार्य डॉ रवि शर्मा ने सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों व विचारों को अपने जीवन में अपनाने व देश की एकता और अखण्डता बनाये रखने का युवाओ को संकल्प दिलाया। इस दौरान सभी ने महाविद्यालय परिसर में श्रमदान किया।