रंगोली बनाकर घरों पर ही सुरक्षित रहने और कोरोना वायरस से बचने का दिया संदेश

सालासर,(दिनेश स्वामी)20 मई। सिद्धपीठ सालासर बालाजी प्रवेश द्वार के सामने स्काउट गाइड मिथुन पारीक की ओर से लोगों को जागरूक करने के लिए अनूठा तरीका अपनाया गया। बालाजी मंदिर प्रवेश द्वार के सामने रंगोली बनाकर लोगों से कोरोना से जंग लड़ने का संदेश दिया गया। रंगोली के माध्यम से लोगों से अपने-अपने घरों पर रहकर पूर्ण रूप से लॉक डाउन का पालन करने की अपील की गई। इस मौके पर हनुमान सेवा समिति के सालासर पुलिस थाना एसएचओं महेंद्र सेन भी पहुंचे। उन्होंने इस प्रयास की सराहना की। बालाजी प्रवेश द्वार के सामने से गुजरने वालों से मास्क पहनने की अपील की गई। मौके पर यशोदानंदन पुजारी हनुमान सेवा समिति अध्यक्ष, नागर पुजारी, मैनेजर हनुमान सेवा समिति जीतमल शर्मा, कमल पुजारी, नरोत्तम पुजारी आदि मौजूद थे।

You might also like