9 वर्ष का बालक निकला कोरोना पॉजिटिव

सुजानगढ़,(अमित प्रजापत)20 मई। स्थानीय नाथोतालाब स्थित वार्ड न. 26 में बने हरीराम बाबा मंदिर के पास रहने वाला एक परिवार पांच दिन पहले ही सूरत से आया था। यहां पर आने वाले पांच लोगों की सैंपल जांच के बाद उनको होम क्वारेंटाइन रखा गया था। लेकिन तीन बच्चों में से दो बच्चों की रिपोर्ट नेगेटिव आ गई है। जबकि एक 9 वर्षीय बच्चे की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मोहल्ले में हडक़ंप सा मच गया। दूसरी ओर बच्चों के माता-पिता की रिपोर्ट आनी पेंडिंग है। ज्योंहि कोरोना पॉजिटिव मरीज की रिपोर्ट सामने आई, तो प्रशासन एक्टीवेट हुआ और पीएमओं डॉ. महेश वर्मा, डॉ. दिलीप सोनी ने नेतृत्व में चिकित्सा विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। सीआई मनोज कुमार के नेतृत्व में पुलिस जाब्ता पहुंचा। 108 एंबूलेंस के जरिये परिवार के 4 सदस्यों को चूरू भेज दिया गया है। प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार घर में कुल 25 सदस्य बताये जा रहे हैं। दूसरी ओर परिवार के एक सदस्य द्वारा दुकानदार के रूप में दुकान पर बैठने की बात भी सामने आई है। वहीं वार्ड में पुलिस ने कर्फ्यु लगा दिया है।

कोरोना जांच हेतु लिए 100 सैंपल सुजानगढ़ में दूसरा कोरोना मरीज सामने आने के बाद चिकित्सा विभाग द्वारा 100 लोगों की सैंपलिंग की गई है। लैब टेक्नीशियन राजेश गौड़ ने बताया कि इनमें आरके गार्डन, भीमसर, बाल भारती, कस्तूरबा गांधी स्कूल पर सैंपल चिकित्सा विभाग द्वारा लिए गए।

You might also like