योग साधकों ने पवन कुमार का 68वां जन्मदिन मनाया, 32 हजार रुपए की सहयोग राशि भेंट की

संजय सोनी
झुंझुनूं (नवयत्न)। पतंजलि योग समिति राजस्थान के राज्य प्रभारी पवन कुमार का 68वां जन्मदिन बुधवार को योग साधकों ने उत्साह और आत्मीयता के साथ मनाया। इस मौके पर साधकों ने उन्हें राजस्थानी साफा पहनाया और शॉल, श्रीफल व माला भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही 32 हजार रुपए की सहयोग राशि भी भेंट की। कार्यक्रम में योग साधकों ने पवन कुमार के स्वस्थ और लंबी उम्र की कामना की। उन्होंने कहा कि पवन कुमार लंबे समय से लोगों को योग के प्रति जागरूक कर रहे हैं। वे लोगों को नियमित योगाभ्यास करने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और भारतीय संस्कृति से जुड़ने के लिए प्रेरित करते हैं। पवन कुमार ने कहा कि योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं है, बल्कि इससे मन को शांति मिलती है और जीवन में सकारात्मक बदलाव आता है। उन्होंने लोगों से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की अपील की। इस अवसर पर सुरेश जाखड़, महेंद्र चौधरी, संपत बारूपाल, राजेंद्र कुमावत, रामकुमार झाझड़िया, विनोद गिल, शीशराम नेहरा, संजय अग्रवाल, भागीरथ सोहू, डॉ. केएल गोदारा, देवकरण स्योरान, जितेंद्र टीबड़ा, गोपालराम सैनी, बुद्धराम सैनी, जागीराम सैनी, डॉ. प्रीतम सिंह, अनिल ठाकुर, डूंगरमल कुमावत, मुरलीधर धूपिया, मनीराम खालिया, रामनिवास जिनोलिया, संदीप डिग्रवाल सहित कई योग साधक मौजूद रहे। महिलाओं में लता नेहरा, रजनी जिनोलिया, प्रीति शर्मा, विमला बेनीवाल, संतोष कंवर, मीनू अग्रवाल, सरिता देवी, पूनम देवी, संतोष राव, संगीता, संध्या, चंद्रमुखी, सावित्री चौधरी और सुमित्रा देवी भी शामिल हुईं।

You might also like