नीमकाथाना इलाके में टिड्डी दल का प्रवेश
ग्रामीणों ने थाली, पीपे बजाकर भगाया
नीमकाथाना,(हरीश देवन्दा)20 मई। उपखंड क्षेत्र में बुधवार सुबह 10:30 बजे खेतड़ी की पहाडिय़ो से आंधी की तरह गुब्बार उठता हुआ टिड्डी दल प्रवेश कर गया। इस दल ने उपखण्ड के ग्राम लाका, झालरा, दयाल का नांगल गांव की ओर धावा बोल दिया। चारों तरफ नीचे जमीन और पेड़-पौधों पर टिड्डी दल जमा हो गई। समय रहते यहां उपस्थित कृषि अधिकारी बीरबल, ग्रामीण कृष्ण कुमार खटाणा, भोम सिंह लादी, बनवारी चनेजा, मदन खटाणा, राजेश कुमार लाका एवं ग्रामीणों ने मिलकर थाली बजाकर व मोटरसाईकल दौड़ा-दौड़ा कर टिड्डी दल को गांव से निकालने में कामयाब रहे। उसके बाद यह दल झालरा, दयाल का नांगल, नाथा की नांगल की तरफ निकल चुका उसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। जानकारी के अनुसार टिड्डी दल हरे भरे वृक्षों, फसलों आदि को पूर्णतया नष्ट कर देती है जिससे किसानों की मेहनत पर पानी फिर जाता है समय रहते इनको भगाने में कामयाब रहे नहीं तो भारी नुकसान होने की संभावना हो सकती थी।