कोरोना वॉरियर्स पुलिस को छाते भेंट कर किया सम्मान

चूरू,(पीयूष शर्मा)20 मई। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ की जिला शाखा चूरू के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष रिछपाल सिंह चारण के नेतृत्व में बुधवार को 256 कोरोना वॉरियर्स पुलिसकर्मियों को धूप से बचाने के लिए छाते भेंट किए।
छातों का वितरण एसपी तेजस्विनी गौतम ने किया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि कोविड-19 महामारी के चलते पुलिस प्रशासन ने जनता की रक्षा के लिए विषम परिस्थितियों में भी अभूतपूर्व कार्य किया है।

इस मौके पर महासंघ के जिला महामंत्री फूलेसिंह बुरडक़, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमल वर्मा, बाबू खां, सहायक कर्मचारी संघ के निवास माली, शिक्षक संघ प्रगतिशील के मातूसिंह राठौड, विनोद कुमार, प्रमोदकुमार शर्मा, सतीश सक्सैना सहित पुलिस महकमे के अधिकारी व जवान उपस्थित थे।

You might also like