गेनाणा सरपंच ठोलीया ने संभाला पदभार
अबूबकर बल्खी
लाडनूं (नवयत्न)। ग्राम पंचायत गेनाणा की नवनिर्वाचित सरपंच भंवरीदेवी-गणेशराम ठोलीया ने बुधवार को ग्राम पंचायत कार्यालय पहुंचकर विधिवत रूप से सरपंच का पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उन्होंने गांव के सर्वांगीण विकास को अपनी प्राथमिकता बताते हुए पेयजल संकट का स्थायी समाधान करवाने की बात कही। सरपंच ने कहा कि गांव में पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ शिक्षा एवं चिकित्सा सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करवाने और ग्राम पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने का संकल्प जताया। इस अवसर पर पूर्व सरपंच मनोज डारा, ग्राम विकास अधिकारी राजेंद्र डूकिया, रामनिवास ठोलीया, बलराम ठोलीया सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।