पक्षियों के लिए पानी के परिंडे बाँध कर उनमें प्रति दिन पानी भरने की व्यवस्था की

झुंझुनूं (अश्वनी शर्मा)21 मई। गर्मी के बढ़ते प्रभाव के कारण पक्षियों के लिए दाना पानी के सकंट को महसूस कर जिला उद्योग केन्द्र झुंझुनूं के महाप्रबंधक नानू राम गहनोलिया,B D K झुंझुनूं के नर्सिंग ऑफिसर ओमप्रकाश गहनोलिया व मनोहर लाल बाकोलिया ने मुक्ति धाम, अम्बेडकर काम्प्लेक्स के पीछे झुंझुनूं में पक्षियों के लिए पानी के परिंडे बाँध कर उनमें प्रति दिन पानी भरने की व्यवस्था की तथा खाने के लिए बाजरे का चुग्गा डाला गया। मौके पर राजकुमार कुमार ढिगवाल पार्षद, प्रदीप ठेकेदार, प्रहलाद बाकोलिया, रमेश ढिगवाल व दीपक बाकोलिया, क्रष्ण कुमार धौलपुरिया, कपिल बाकोलिया आदि मौजूद रहे।

You might also like