सांसद ने किया कर्फ्यू ग्रस्त इलाकों का दौरा
कोरोना योद्धाओं का किया सम्मान
खेतङी
कोरोना महामारी में सभी ने मिलकर इस महामारी के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं पुलिस ,प्रशासन व चिकित्सा विभाग ने प्रमुख भागीदारी निभाई है ।इनका सम्मान करना हमारा नैतिक दायित्व है हमारे भाजपा के कार्यकर्ता संकट की घड़ी में गरीब असहाय परिवारों को राशन व भोजन देकर सहायता कर रहे है। पूरे जिले के कार्यकर्ता भी बधाई के पात्र हैं यह बात सांसद नरेंद्र खीचड़ ने शनिवार को खेतड़ी के कर्फ्यू ग्रस्त इलाकों का दौरा करने के बाद नगर पालिका में आयोजित कोरोना योद्धाओं के सम्मान समारोह में कही ।नगर पालिका परिसर में सांसद के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष पवन माउंडिया , चेयरमैन उमराव सिंह कुमावत ,डॉक्टर पारस वर्मा प्रभु राजोता ने चिकित्सा, पुलिस व सफाई कर्मियों का श्रीफल, मास्क ,सैनिटाइजर तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान करके उनका हौसला बढ़ाया। सम्मान समारोह के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सांसद ने अग्रवाल समाज द्वारा पिछले 1 महीने से चलाई जा रही जनता रसोई का भी अवलोकन किया व अग्रवाल समाज के अध्यक्ष अनिल गुप्ता को समाज द्वारा गरीब लोगों को भोजन उपलब्ध करवाने की बधाई दी सांसद ने अपने डाउनलोड वाले शब्द पर बचाव करते हुए कहा मेरी बात को गलत तरीके से पेश किया गया मैंने प्रधानमंत्री के आरोग्य सेतु ऐप को डाउनलोड करने की बात कही थी ।उन्होंने बेनीवाल द्वारा झुंझुनूं के मुद्दे उठाने की बात पर कहा कि हनुमान बेनीवाल की अपनी खुद की पार्टी है उनको लोकसभा में बोलने का अधिक मौका मिलता है हमारे 300 से ज्यादा सांसद है इसमें वरिष्ठ सांसदों को अधिक मौका मिलता है तथा बेनिवाल अपनी पार्टी का प्रचार-प्रसार भी करते हैं। इस मौके पर भाजपा शहर अध्यक्ष एडवोकेट विजेंद्र सैनी, महिपाल दौराता, पवन शर्मा, सुरेश कनोडिया, प्रदीप गुप्ता ,बुधराम गुप्ता ,केशव शर्मा ,योगेश कुमार सुरेंद्र काजला सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।