चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ अग्रवाल ने किया सीएचसी का निरीक्षण

राजलदेसर,(कुंदन दाधीच)21 मई। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ संदीप अग्रवाल ने गुरूवार को सीएचसी का निरीक्षण किया। डॉ अग्रवाल की टीम ने वैक्सिन रूम व भरतिया स्कूल में चल रहे क्वारेंटाइन सेंटर का निरीक्षण कर व्यवस्था पर संतोष जताया।

उन्होंने चिकित्साधिकारी प्रभारी डॉ संजय बुंदेला से होमआइसोलेट, क्वारेंटाइन सेंटरों व कोरोना महामारी से बचाव के संसाधनों के बारे में जानकारी ली तथा बाहर से आने वाले प्रवासियों पर विशेष नजर रखने के निर्देश देते हुए कहा कि स्वास्थ्य जांच के दौरान किसी प्रवासी में कोरोना जैसे लक्षण दिखाई दे तो उन्हें तुरन्त क्वारेंटाइन करवाकर सैम्पल लें।

डॉ बुंदेला ने उन्हें बताया कि कस्बे में 450 जने होम आइसोलेशन, राजकीय अम्बेडकर छात्रावास में 2 तथा भरतिया स्कूल में संचालित क्वारेंटाइन सेंटर में 8 जनें क्वारेंटीन है। अब तक लिए गए 37 जनों के सैम्पल में 34 नेगेटिव, एक पॉजिटिव आया है तथा दो जनों के सैम्पल प्रतिक्षा में है।

विभाग के अतिरिक्त निदेशक रोहिताश सूनियां, जोन बाइओ मेडिकल के डॉ निशांत यादव, यूएनडीपी डॉ योगेश शर्मा, जेएचपीआईजीओं डॉ महेन्द्र कोहली टीम में डॉ अग्रवाल के साथ थे।

You might also like