क्वारेंटाइन सेंटर में मिनरल वाटर की 150 बोतलें भेंट

चिड़ावा,(विजेंद्र सिंह लमोरिया)21 मई। कोरोना महामारी से निपटने के लिए पिलानी रोड स्थित श्रीधर विश्वविद्यालय परिसर में बनाए गए क्वारेंटाइन सेंटर में भर्ती लोगों के लिए मिनरल वाटर की बोतलें प्रदान की गई। जानकारी के अनुसार पार्षद योगेंद्र कटेवा ने क्वारेंटाइन सेंटर प्रभारी डॉ देवेंद्र चाहर को मिनरल वाटर की 150 बोतलें दी ताकि सेंटर में भर्ती लोगों के लिए स्वच्छ पानी उपलब्ध रह सकें।

उल्लेखनीय है कि पार्षद कटेवा पहले भी जरूरतमंद लोगों को भोजन के पैकेट, मास्क आदि वितरित कर चुके हैं। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में तहसीलदार ज्वाला सहाय मीणा, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ रघुवीर सिंह मील, पंकज मिश्रा आदि भी उपस्थित रहे।

You might also like