नेकी का आशियाना प्रतिदिन बांट रहा अभावग्रस्तों को सब्जियां

बगड़, 2 मई। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल बगड़ की ओर से संचालित नेकी का आशियाना विगत 28 मार्च से आज दिनांक 2 मई तक प्रदेश मंत्री मुकेश दाधीच की प्रेरणा एवं सहयोग से निरंतर चल रहा है। नेकी का आशियाना द्वारा अभावग्रस्त लोगों को राशन सामग्री के किट एवं हरी सब्जियां साथ में फेस कवर, हाथ धोने के लिए साबुन इत्यादि का वितरण किया जाता है। आज के वितरण कार्यक्रम में भाजपा नगर अध्यक्ष गोविंद सिंह राठौड़, महामंत्री नरेश शर्मा, भाजपा पार्षद राकेश शर्मा, मंडल प्रतिनिधि गोपाल स्वामी, रमेश रूंगटा, रामवीर चौधरी इत्यादि ने वितरण कार्यक्रम में सहयोग किया ।

You might also like