कोरोना वॉरियर्स का किया सम्मान
राजलदेसर,(कुंदन दाधीच)21 मई। राजलदेसर इंडेन गैस एजेंसी के कर्मचारी कोरोना वैश्विक महामारी के दौरान गत 2 माह से नि:स्वार्थ भाव से लगातार अपनी सेवाएं घर-घर गैस सिलेंडर पहुंचाकर दे रहे है। इस बात को ध्यान में रखते हुए कस्बे के समाजसेवी एवं सुंदरकांड वाचक मनोज मारु तथा राजल पब्लिक स्कूल के प्रबंधक राजेश पांडे ने एजेंसी के व्यवस्थापक व सभी कार्यरत कर्मचारियों का श्री बालाजी महाराज का दुपट्टा ओढ़ाकर व मास्क भेंटकर सम्मान किया। एजेंसी प्रबंधक पवन झंडू ने आभार व्यक्त किया।