इन्नमा ऑर्गेनाइजेशन ने ईद पर्व के उपलक्ष्य में जरुरतमंद परिवार को दिए कपड़े

सादुलपुर,(राजेश राजपूत)21 मई। कोरोना वायरस एवं लॉक डाउन के चलते सामाजिक संस्था इन्नमा ऑर्गेनाइजेशन ने ईद पर्व के उपलक्ष्य में जरुरतमंद परिवार के बच्चों को नए कपड़े वितरण कर अनूठी पहल शुरू की है। संस्था के मोहसीन शेख ने बताया कि प्रकाश प्रजापत के आर्थिक सहयोग से दो सौ जोड़ी नए कपड़े जरुरतमंद परिवारों को ईद पर्व अन्तर्गत वितरित किए गए हैं। हाजी मोहम्मद रफीक चौहान एवं शहनाज अहमद ने बताया कि इसके अलावा संस्था ने लॉक डाउन में जरुरतमंद परिवार की खुशियों का ख्याल रखने का निर्णय लिया है ताकि किसी जरुरतमंद परिवार की ईद अधूरी ना रहे। समीर अहमद, विनोद भोजक ने भागीदारी निभाई।

You might also like