डा. कादिर हुसैन को यूनानी चिकित्सा अधिकारी कोरोना योद्धा सम्मान
चूरू,(पीयूष शर्मा)21 मई। मुस्लिम महासभा, रजि. के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान खान व मुस्लिम महासभा की राष्ट्रीय प्रमुख मोहतरमा फरहीन युनूस शेख ने यूनानी चिकित्सा अधिकारी यूनानी चिकित्सा औषधालय राजकीय डेडराज भरतिया जनरल जिला अस्पताल चूरू के डा. कादिर हुसैन को कोरोना योद्धा सम्मान से नवाजा है।
डा. हुसैन को उक्त सम्मान वैश्विक महामारी कोरोना वायरस रोकथाम को लेकर जयपुर के रामगंज हॉटस्पॉट क्षेत्र में चिकित्सा सेवा के लिए भेंट किया गया। डा. हुसैन ने महासभा का आभार जताते हुए भविष्य में पूरे जुनून के साथ देश व समाज को चिकित्सा सेवाएं देने की बात कही।