कोरोना से जंग जीत स्वस्थ हुए 10 जने, स्टाफ ने स्वागत कर दी विदाई

चूरू,(पीयूष शर्मा)21 मई। शहर के क्वारेंटाइन सेंटर में उपचार के बाद कोरोना से जंग जीतकर स्वस्थ हुए 10 जनों को चिकित्सा अधिकारियों ने विदाई दी।
बीसीएमओ डा. एहसान गौरी ने बताया कि गुरुवार की जांच रिपोर्ट में 10 जनों की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद स्टाफ ने भी खुशी मनाई। कोरोना नेगेटिव हुए लोगों का माला पहनाकर व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। उन्हें 108 एंबुलेंस के माध्यम से घर भेजकर होम आइसोलेट किया गया है। अनुबंध पत्र भरवाकर सभी को आइसोलेशन की पालना करने के लिए पाबंद किया गया है। इस मौके पर मेडिकल कॉलेज प्रिंसीपल डा. सीताराम गोठवाल, राजकीय डीबी अस्पताल के उप नियंत्रक डा. मनोज शर्मा, डा. एफएच गौरी, डा. दीपक चौधरी, डा. आरिफ खान आदि मौजूद थे।

You might also like