रावतानी सीखा रही घर बैठे पाककला
सुजानगढ़,(अमित प्रजापत)21 मई। पाककला विशेषज्ञ सुनीता रावतानी हर साल विभिन्न संस्थाओं द्वारा आयोजित समर कैंप में बच्चियों को कुकिंग व ब्यूटीशन का प्रशिक्षण देती हैं। इस साल लॉक डाउन की वजह से ऑनलाइन ही व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर पिछले 40 दिनों से वीडियो द्वारा बच्चियों एवं महिलाओं को नि:शुल्क पाककला प्रशिक्षण दे रही है। ग्रुप में 40 महिलाएं एवं बच्चियाँ हैं जिनको अब तक 33 आइटम की रेसिपी सिखाई गई है। सुनीता रावतानी ने बताया ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया है, जिसमें कुकिंग, हेयर स्टाइल, साड़ी ड्रेसिंग की कम्पीटिशन रखी गई है। सुजानगढ़ की सभी महिलाएं वह बच्चियां इसमें भाग ले सकती हैं। प्रतियोगिता का रिजल्ट 1 जून को डिक्लेअर किया जाएगा। हर प्रतियोगिता के दस दस विजेता होंगे और विजेताओं के लिए नकद पुरस्कार रखा गया है।