बगैर किसी काम के बाहर घुमने वालों के खिलाफ पुलिस ने की सख्ती

खेतड़ी नगर,(विपुल पारीक)22 मई। खेतड़ी उपखंड में गुरूवार को पांच कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासन व पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए बगैर मास्क व बिना किसी काम से बाहर घुमने वालों को घर भेजा। पुलिस जवानों ने मुख्य बाजार, सड़को एवं धार्मिक स्थल पर बिना मास्क व बिना किसी काम के घुमने वालों पर सख्ती दिखाई। सुरक्षा गार्ड हरप्रीतसिंह ने बताया कि कई दिनों से सूचना मल रही थी कि सनातन धर्म मंदिर परिसर में बगैर किसी काम के वहां पर जमा होते है। सूचना पर मौके पर पहुंचकर देखा तो मंदिर परिसर में स्थित स्टेज पर बिना सोशल डिस्टेंश के बैठे हुए थे व कई लोग बाहर घुम रहे थे। उक्त लोगों को शाम सात बजे बाद घरों में रहने के लिए पाबंद किया।

You might also like