बोलेरो व दुपहिया वाहन की भिड़ंत में एक घायल 

मलसीसर,(रमेश शर्मा)22 मई। कस्बे में टमकोर रोड पर बोलेरो व दुपहिया वाहन की आमने-सामने की भिड़ंत में दुपहिया वाहन सवार गम्भीर घायल हो गया। जिसको मलसीसर सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद झुंझुनूं रैफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार घायल व्यक्ति सुमेर सिंह पुत्र शीशराम झाझडिआ निवासी दांदू है।

You might also like