कोरोना से जंग: आर्सेनिक एल्बम-30 होम्योपैथी औषधि एवं आयुर्वेदिक दवा का वितरण
मलसीसर,(रमेश शर्मा)22 मई। आयुष विभाग की ओर से स्वीकृत होम्योपैथी दवा आर्सेनिक एल्बम-30 दवा मलसीसर जन कल्याण सेवा संस्थान की ओर से शुक्रवार को नि:शुल्क वितरण ब्लॉक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सरपंच बिस्मिल्ला चौहान की अध्यक्षता में किया गया। दवा वितरण बीसीएमओं डॉ अभिषेक सिंह, पीईईओं दामोदर प्रसाद जांगिड़, एसएचओं अंकेश कुमार, सीएचसी प्रभारी मुनेश राहड़, होम्योपैथी चिकित्सक व कंट्रोल रूम प्रभारी सीएचसी चिकित्सक डॉ विकाश सोलंकी, जनकल्याण सेवा संस्था अध्यक्ष डॉ भवानी शंकर शर्मा, संरक्षक डॉ अशोक शर्मा, पूर्व सरपंच संतोष कुमार हाकिम, रतनलाल लाठ के मुख्य आतिथ्य में किया गया।
संस्था अध्यक्ष भवानी शंकर शर्मा ने बताया कि संस्था की ओर से 4 हजार दवा के पैकेट वितरण के साथ ही उसके सेवन करने की विधि भी लोगों को बताई गई। जिसके सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए दवाई की पुड़िआ, गोलियों का सोशल डिस्टेंस का पालन कर वितरित करवाई गई। सभी को कोरोना वायरस महामारी से सुरक्षित रहने के लिए जागरूक किया। होम्योपैथी चिकित्सक एवं कंट्रोल रूम प्रभारी सीएचसी चिकित्सक डॉ विकाश सोलंकी की देखरेख में दवा वितरण सीएचसी की पूरी टीम के साथ कोरोना योद्धाओं, सीनियर सिटीजन व बाहर से आये व्यक्तियों एवं वार्डवासियों को घर-घर जाकर सोशल डिस्टेंस का पालन कर दवाई वितरित की जाएगी।
पूर्व सरपंच संतोष हाकिम ने कहा कि लॉक डाउन के दौरान मलसीसर जन कल्याण सेवा संस्थान ने जैसा नाम वैसा ही काम किया है। संस्था की ओर से दवा का वितरण करवाना अच्छा कार्य है। उन्होंने कहा कोरोना वायरस जैसी महामारी से लड़ने के लिए शरीर में रोग निरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आयुष विभाग द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार दवा का वितरण किया जाएगा। इस दौरान संस्था के सचिव असलम खान सिरोहा, कोषाध्यक्ष बहादुर सिंह कर्णावत, प्रमोद कुमार पचलंगिया, सुशील जांगिड़, पंकज केडिया, रहमान सिरोहा, श्यामलाल माटोलिया सहित कई लोग मौजूद थे।