बसई में महाराष्ट्र से आया युवक आरोग्य सेतु एप्प पर आया कोरोना पॉजिटिव

खेतड़ी,(जयंत खाँखरा)22 मई। उपखंड के बसई ग्राम में महाराष्ट्र से आया एक युवक आरोग्य सेतु एप्प पर पॉजिटिव पाया गया। जिसे चिकित्सा विभाग की टीम ने सिंघानिया यूनिवर्सिटी के क्वारेंटाइन वार्ड में भिजवा दिया।

खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हरीश यादव ने बताया कि बसई ग्राम में एक युवक 15 मई को महाराष्ट्र के इष्ट कांदिवली से ट्रेन में सीकर तक आया था सीकर से खेतड़ी तक बस और फिर बाइक द्वारा अपने घर गया था जो आरोग्य सेतु एप्प पर पॉजिटिव पाया गया।

शुक्रवार को एसडीएम शिवपाल जाट ने दिशा-निर्देश जारी किए कि आरोग्य सेतु एप्प हर कर्मचारी को डाउनलोड करना आवश्यक है साथ ही हर नागरिक भी इसे अपने मोबाइल में डाउनलोड करें जिससे संक्रमण से बचाव रखा जाए और हर व्यक्ति जागरूक रहें। उच्च अधिकारियों द्वारा इसकी सूचना जब खंड मुख्य चिकित्सा कार्यालय में आई तो चिकित्सा विभाग की टीम पॉजिटिव केस के घर भेजकर उसे सिंघानिया यूनिवर्सिटी में भिजवाया गया है। जहां पर उसके कोरोना सैंपल लिए जाएंगे उसके बाद उसे क्वारेंटाइन किया जाएगा। इस मौके पर तहसीलदार कृष्ण कुमार यादव, डॉ सुरेश कुमार मील, नायब तहसीलदार मनीष कुमार, सुनील कुमार सैनी, मुकेश कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

You might also like