31 मई को गायत्री महायज्ञ की होगी पूर्णाहुति

मंडावा(किशोर सिंह जाटू)22 मई। गायत्री परिवार के गृहे गृहे गायत्री यज्ञ अभियान के तहत जिले में 31 मई को 9 बजे से 12 एक साथ हजारों की संख्या में हवन होंगे। गायत्री परिवार के सभी कार्यकर्ता फोन पर व जन सम्पर्क कर कोरोना महामारी में वातावरण शुद्धी व आध्यात्मिक उर्जा की शक्ति से मानवता पर आये संकट निवारण हेतु 22 मार्च से लॉक डाउन की पालना में घर में गायत्री साधना व गृहे गृहे गायत्री यज्ञ करने का संकल्प शान्ति कुंज हरिद्वार के निर्देशन में बसंत पंचमी से चल रहा है। जिसकी पूर्णाहुति 31 मई को पूरे विश्व में एक साथ एक समय में होगी। यह जानकारी गायत्री परिवार मण्डावा शाखा की महिला मण्डल अध्यक्ष सुमन तेतरा ने दी।

You might also like