प्रशासन नहीं करेगा व्यवस्था तो पैदल ही निकलने के लिए तैयार

पाटन कस्बे से 22 प्रवासी लोग लालायित है अपने गांव बिहार जाने के लिए

पाटन,(प्रवीण कुमार योगी)22 मई। पाटन कस्बे में स्थित श्री जगन्नाथ दीवान सीनियर सैकेंडरी स्कूल में बिहार के आरा जिले में जाने वाले 22 यात्री गुरुवार से फंसे हुए हैं हालांकि इन लोगों को खाने-पीने की सुविधाएं मुहैया करवा दी गई है। खाने-पीने की सुविधाएं पाटन के सरपंच एवं वार्ड पंचों के द्वारा की जा रही है परंतु यह लोग अपने गांव जाने का इंतजार कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन को अवगत करवाने के बावजूद भी प्रशासन द्वारा अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाने से यह लोग काफी परेशान और चिंतित है।

इन लोगों का कहना है कि अगर प्रशासन कोई उचित कार्रवाई नहीं करेगा तो हम लोग यहां से पैदल ही जाने को मजबूर होंगे। रास्ते में अगर हमारे साथ किसी तरह की कोई परेशानियां पैदा होती है तो उसकी समस्त जिम्मेदारी भी प्रदेश की सरकार की होगी। हम लोग यहां टोडा रायपुर क्षेत्र में मजदूरी करते थे लेकिन लॉक डाउन की वजह से घर जाना चाहते हैं।

गौरतलब है कि राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बयान में कहा था कि यदि कोई पैदल जाता हुआ मिला तो उपखंड मजिस्ट्रेट उसका जिम्मेदार होगा। लेकिन यहां तो स्थानीय लोगों के द्वारा जानकारी देेने के बाद भी ये लोग परेशानियां उठा रहे है।

You might also like