पीबीएम में कोरोना रिपोर्ट मिसमैच, संदिग्ध भयभीत

बीकानेर,(देवेंद्र स्वामी)22 मई। पीबीएम में कोरोना रिपोर्ट को लेकर चौंकाने वाली बात सामने आई है। पिछले दो-तीन दिनों से रिपोर्ट्स में गड़बड़ी की शिकायतें मिल रही थी। कोतवाली थाना क्षेत्र के बागड़ी मोहल्ले में मुंबई से आए युवक की रिपोर्ट मिसमैच होने की जानकारी मिली है। इस युवक की लगातार दो रिपोर्ट्स नेगेटिव आने की बात डॉक्टरों ने कही, बीती रात छुट्टी का पूछा तब भी यही कहा गया कि दो रिपोर्ट्स नेगेटिव आ गई है, लेकिन अभी डिस्चार्ज के
लिए सक्षम अधिकारी नहीं है, इसलिए छुट्टी सुबह दी जाएगी। लेकिन सुबह होते है डॉक्टरों ने जो कहा उसके बाद युवक डर गया है। आज सुबह उसे जानकारी दी गई कि उसकी रिपोर्ट मिसमैच हो गई इसलिए फिर एक जांच होगी। अब इस सैंपल की रिपोर्ट रात तक आने की बात कही जा रही है। यह युवक यूपी का है और बागड़ी मौहल्ले के किसी व्यक्ति के यहां नौकरी करता है। पीड़ित अपने मालिक को बार बार फोन कर कहा रहा है कि यहां खाने पीने की व्यवस्थाएं भी ठीक नहीं है, और रिपोर्ट्स में भी गड़बड़ी है, उसे डर लग रहा है। बता दें कि पीबीएम के खिलाफ भोजन व रिपोर्ट्स को लेकर शिकायतें लगातार मिल रही है। आमजन असहयोग नहीं चाहता इसलिये गड़बड़ी दबा दी जाती है, मगर बार बार ऐसा होने से लोग परेशान हो रहे हैं।

You might also like