फोगां के तीन, पारेवड़ा का एक व्यक्ति पॉजिटिव
कोरोना का कहर
चूरू,(पीयूष शर्मा)22 मई। प्रवासियों की आमद की शुरुआत के बाद शुरू हुआ कोरोना संक्रमित मरीजों के बढऩे का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा।
जिला मुख्यालय स्थित पं. दीनदयाल मेडिकल कॉलेज से शुक्रवार को मिली जांच रिपोर्ट के मुताबिक जिले के चार और व्यक्ति कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। चारों व्यक्ति पहले से संस्थागत क्वारेंटाइन में हैं। कलक्टर संदेश नायक ने बताया कि शुक्रवार की जांच रिपोर्ट के मुताबिक सरदारशहर के फोगां गांव के तीन व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए हैं। तीनों ही सिकंदराबाद से लौटे हैं। इसी प्रकार बीदासर के पारेवड़ा गांव में महाराष्ट्र से लौटा एक प्रवासी व्यक्ति भी कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है।
ससुराल आए सिपाही की जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव
इसी प्रकार राजगढ़ निवासी दिल्ली पुलिस का एक सिपाही कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है। जो कुछ दिनों पहले दिल्ली से अपने ससुराल सिद्धमुख आया था। पूर्व में दिल्ली पुलिस की ओर से करवाए गए सैंपल की जांच पॉजिटिव पाई गई है।