उपखण्ड अधिकारी ने ली व्यापारियों की बैठक

रतनगढ़,(नवरतन वर्मा)22 मई। स्थानीय नगरपालिका के सभागार में उपखण्ड अधिकारी गौरव सैनी की अध्यक्षता में व विधायक अभिनेश महर्षि के सानिध्य में व्यापार संघ के विभिन्न पदाधिकारियों व गणमान्यजनों की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में लॉक डाउन – 4 के तहत शहर की विभिन्न गतिविधियों पर विचार विमर्श हुआ। बैठक में पार्षद राकेश शर्मा, व्यापारी निरंजन तामड़ायत, राजेन्द्र मारोठिया, महेन्द्र इन्दौरिया, टेंपू चालक रमेशकुमार, सब्जी व्यापारी विनोद शर्मा सहित कई लोगों ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर शहर में स्थित कॉम्पलेक्स खोलने को लेकर भी व्यापारियों ने विचार रखें। जिस पर उपखण्ड अधिकारी ने कहा कि राजस्थान सरकार की गाईडलाईन के अनुसार अभी कॉम्पलेक्स नहीं खोले जा सकते। रेडीमेन्ट व्यापारी ने कहा कि हमारे द्वारा ग्राहकों को काफी रेन्ज के कपड़े दिखाने पड़ते हैं। जिसके चलते समय कम रहने पर वापस सेट नहीं पाते इस पर उपखण्ड अधिकारी सैनी ने कहा कि आप शटर बन्द करके आप दुकान में बिखरे कपड़ों को ठीक कर सकतेे हैं। इसमें कोई एतराज नहीं है। वहीं बाजार खुलने के समय को लेकर सभी व्यापार संघों की सहमति से ही सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया था। जिस पर व्यापारीयों ने इसी समय को निर्धारित करने का अपना समर्थन दिया। बैठक में पालिका अधिशासी अधिकारी भगवानसिंह, भाजपा शहर अध्यक्ष अरविन्द इंदौरिया, एडवोकेट बजरंग गुर्जर, अर्जुनसिंह फ्रांसा सहित कई व्यापारी व भाजपाई उपस्थित थे।

You might also like