प्लास्टीक की टंकियो से भरा ओवरलोड वाहन छू रहा है बिजली की लाईनों को

बिसाऊ,(अशोक सोनी)22 मई। लॉक डाउन में वाहनों को छूट मिलने पर उनमें ओवरलोड सामान भरकर बै रोक टोक दौड़ते हुए अपनी व आमजन की जान जोखिम में डाल रहे है। ऐसा नजारा बिसाऊ में शुक्रवार को देखने को मिला जब एक पिकअप वैन प्लास्टीक की 500 लिटर से लेकर एक हजार लिटर तक क्षमता की पानी की टंकीयों से लदी कस्बे की एक रोड से ओवरलोड होकर गुजर रही थी तथा उस रोड के उपर से गुजर रही बिजली की लाईन के तारो से पीकअप में लदी टंकिया टकरा रही थी। जिन्हे तारो से बचाने के लिये ड्राईवर को बार-बार नीचे उतरकर लाईन के तारो की साईड को देखकर पिकअप को आगे बढ़ाने की मश्कत करनी पड़ रही थी। लोगो ने ऐसे ओवरलोड वाहनो के खिलाफ सख्ती से कार्रवाही करने के लिए पुलिस प्रशासन से मांग की है।

You might also like