होम आइसोलेट की पालना नहीं करने पर जाना पड़ा जेजेटी चूडैला क्वारेंटाइन सेन्टर

बिसाऊ,(अशोक सोनी)22 मई। होम आइसोलेट का उलघंन करने पर तीन लोगो को जेजेटी चूडैला में क्वारेंटाइन करने की सजा दी गई। बीसीएमओं डॉ अभिषेक चौधरी के अनुसार कस्बे के वार्ड 11, निराधनू वार्ड 8, कोलिडा के वार्ड 1 निवासी जो बाहर से आने पर चिकित्सा विभाग की ओर से 14 दिन के लिए होम आईसोलेट किये गये थे। लेकिन इन तीनों ने होम आईसोलेट का उलघंन करते हुए घर से बाहर निकल गये। इनमें एक दुध लाने, दुसरा मॉर्निग वॉक करने तीसरा दुसरे गांव चला गया। इस पर उपखण्ड अधिकारी मलसीसर ने होम आईसोलेशन की पालना नहीं करने पर जेजेटी चूडैला क्वारेंटाइन सेन्टर में भेज दिया। डॉ चौधरी का कहना है कि कोविड-19 के दौरान बाहर से आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को होम आईसोलेशन में पांबद किया जाता है इनकी निगरानी के लिये संबधित व्यक्ति के मोबाईल में राज कोविड इनफो एप इंस्टाल करवाया जाता है जिससे होम आईसोलेशन हुए व्यक्ति की मॉनिटिरिग की जा सकें । इन तीनो लोगो की सीक्यूएस मॉनिटिरिंग करने पर यह 300 मीटर से अधिक परिधि में घर से बाहर पाये गये थे।

You might also like