सेन समाज सेवा समिति ने की आर्थिक पैकेज की मांग

राजलदेसर,(कुंदन दाधीच)22 मई । श्री सेन समाज सेवा समिति की ओर से कांग्रेस नगर प्रभारी गोविन्द कठोड़ के नेतृत्व में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भंवरलाल पुजारी व एसडीओं  डॉ गौरव सैनी को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम अलग-अलग ज्ञापन सौंपकर सेन समाज के सैलून कार्य में लगे कामगारों को आर्थिक पैकेज दिलाने की मांग की है।  समिति के लक्ष्मीपत नाई, रामगोपाल मारू, सीताराम मारू, छगनलाल, सांवरमल, छत्तरसिंह नाई ने ज्ञापन में लिखा है कि सेन समाज की सैलून की दुकाने पिछले दो माह से बंद है।  सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लॉक डाउन के दौरान खोली जानी संभव नहीं है। इस कार्य से जीविका उपार्जन करने वालों की आर्थिक स्थिति बहुत खराब हो गई है।  उन्होंने दयनीय हालत को देखते हुए सैलून पर कार्य करने वालों कारीगरों के लिए विशेष आर्थिक पैकेज देंनें की घोषणा करने की मांग की है। इससे पहले यहां के सेन मंदिर में सैलून संघ की बैठक संघ के अध्यक्ष रामगोपाल मारू की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में राज्य सरकार से सैलून कार्य करने वाले कारीगरों को आर्थिक सहायता  मुहैया करवाने व स्वास्थ्य बीमा करवाने का सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए 31 मई तक सैलून बंद रखनें का प्रस्ताव पारित किया गया।

You might also like