रांका चेरिटेबल ट्रस्ट ने वितरित की 100 राशन किट

बीकानेर,(देवेन्द्र स्वामी)22 मई। रामलाल सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से शुक्रवार को 100 किट वितरित की गई। ट्रस्ट के पवन महनोत ने बताया कि पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका द्वारा 25 किट छबीली घाटी, 25 रामपुरा बस्ती तथा 25 राशन किट घड़सीसर क्षेत्र के जरुरतमंदों को वितरित की गई। महनोत ने बताया कि 25 राशन किट बिहारी मजदूरों को भी दी गई। महनोत ने बताया कि उक्तजनों को मास्क व सेनेटाइजर भी वितरित किए गए। ट्रस्ट के प्रणव भोजक ने बताया कि शुक्रवार को निराश्रित गौवंश को दो हजार किलो सब्जियां काट कर खिलाई गई तथा 40 किलो आटे की रोटियां बना कर स्वानों को खिलाई जा रही है।

You might also like