भारत माता का चित्र उकेर करके कोरोन से जंग लड़ने का दिया संदेश
टोंक,(दिनेश शर्मा)22 मई। स्काउट-गाईड द्वारा संचालित लक्ष्मी बाई ओपन रेंजर टीम की रेंजर लीडर निशा सैन, सहायक लीडर पूनम सैन, एम ओ पी जिला समन्वयक सपना सैन, रेंजर शीतल सैन, रेंजर राधिका सैन के साथ रोवर लीडर रिद्धकरण सैन की ओर से वॉलिंटियर्स द्वारा जैव विविधता दिवस पर लोगों को जागरूक करने के लिए इंद्रा कॉलोनी में अपने निवास पर भारत माता का चित्र उकेर कर रेंजर्स द्वारा कोरोना वायरस से जंग लड़ने के लिए संदेश दिया।
रेंजर द्वारा कोरोना महामारी से लड़ने के लिए अपने घर की दीवार पर ऑयल पेंट चित्र व रंगोली बनाई गई है। भित्ति चित्रों के माध्यम से लोगों को अपने घरों में रहने व लॉक डाउन का पूर्ण रूप से पालन करने की अपील की गई। इस मौके पर थाना पीपलू में तैनात पुलिस उप निरीक्षक प्रकिता द्वारा स्काउट गाईड वॉरियर्स के कार्य की सराहना की गई। रेंजर्स के माता-पिता द्वारा महिला पुलिस अधिकारी का माला पहनाकर कर स्वागत किया। इस मौके पर पुलिस अधिकारी प्रकिता ने कहा कि सभी लोग लॉक डाउन के नियमों का पालन करते हुए कोरोना वायरस को फैलने से रोके। इस अवसर पर जैव विविधता दिवस पर प्रकृति को बचाने का संकल्प लिया।