भाजपा की ओर से मास्क और सैनिटाइजर का वितरण

झुंझुनूं,(जय जांगिड़)24 मई। भारतीय जनता पार्टी के बालाजी देहात मंडल के ग्राम नाटास में पार्टी की ओर से कोरोना महामारी से बचाव हेतु मास्क, साबुन एवं सैनिटाइजर बांटे गए। पार्टी के जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया ने उपस्थित लोगों को मास्क, सैनिटाइजर वितरित किए।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह शेखावत, सामाजिक कार्यकर्ता अरविन्द केडिया, पूर्व सरपंच शिवकुमार, अनिल केडिया, परवीन, योगेश वर्मा, मौहम्मद साजिद रंगरेज, रामेश्वर, रामसिंह मेघवाल, गोकुल चंद भार्गव, राजकुमार झाझडिय़ा, अशोक मीणा, दाखा देवी मेघवाल, शिवपाल गुर्जर आदि लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम में सामाजिक दूरी का पूर्णतया पालन किया गया।

You might also like