कुश्ती के पितामह को नमन
गुरु हनुमान को दी श्रद्धांजलि
चिड़ावा,(विजेंद्र सिंह लमोरिया)24 मई। कुश्ती को विश्व में खास पहचान दिलाने वाले कुश्ती के पितामह गुरु हनुमान की पुण्यतिथि पर रविवार को पिलानी रोड पर भगीनिया जोहड़ के पास स्थित गुरु हनुमान व्यायामशाला में उनके प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि दी गई।
द्रोणाचार्य अवार्डी और गुरु हनुमान के शिष्य महासिंह राव के नेतृत्व में वरिष्ठ पत्रकार प्रभुशरण तिवाड़ी, शारीरिक शिक्षक बजरंगलाल शर्मा, एडवोकेट धर्मपाल सिंह, राजेंद्रपाल कोच, सुभाष राव, मास्टर बेनी प्रसाद आदि ने पुष्प अर्पित कर गुरु हनुमान को नमन किया।