क्वारेंटाइन सेंटर में मिनरल वाटर की बोतलें भेंट

चिड़ावा,(विजेंद्र सिंह लमोरिया)24 मई। पिलानी रोड स्थित श्रीधर विश्वविद्यालय में बनाए गए क्वारेंटाइन सेंटर में सेवाभावी लोगों की ओर से मिनरल वाटर की बोतलें भेंट की गई। जानकारी के अनुसार नायब तहसीलदार विक्रम सिंह व डॉ तरुण जोशी की प्रेरणा से सीता देवी मोदी की ओर से मिनरल वाटर की बोतलों के 50 कार्टून भेंट किए गए।

ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संत कुमार, सीएचसी प्रभारी डॉ जितेंद्र सिंह यादव, केंद्र प्रभारी डॉ अनिल लांबा, व्यवस्था सह प्रभारी राजवीर सिंह की विशेष उपस्थिति में महेश मोदी व राजेश मोदी ने मिनरल वाटर की 600 बोतलें भेंट की।

इस पर क्वारेंटाइन सेंटर प्रशासन की ओर से सीता देवी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया। इस मौके पर मुकेश सैनी, चालक कमलेश, जमादार विनोद कुमार, राकेश आदि उपस्थित थे।

You might also like