ईद की नमाज घरों में अदा करने की अपील
सुजानगढ़,(अमित प्रजापत)24 मई। लॉक डाउन के दौरान ईद उल फितर की नमाज घरों में ही अदा करने की अपील शहर काजी द्वारा की गई है। शहर काजी मोहम्मद अकरम रिज्वी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि ईद का त्योहार सोमवार को मनाया जायेगा। कोरोनाकाल के चलते सरकार द्वारा धारा 144 व लॉक डाउन लागू किया हुआ है, ऐसे में समस्त मुस्लिम भाई घरों में ही रहकर नमाज अदा करें।
इसके साथ ही मस्जिदों में 5-5 लोग नमाज पढ़ेंगे। शहर काजी ने कहा है कि हमें सादगी के साथ ईद मनाकर जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए और सब अच्छे से अच्छा काम करें।