श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

रतनगढ़,(नवरतन वर्मा)24 मई। कवि, गीतकार व संगीतकार स्व. गजानन वर्मा की जन्मजयंती के अवसर पर उनका पुण्य स्मरण करने हेतु उनके होम प्रोडक्शन मयूर म्यूजिक द्वारा लोकडाऊन के चलते संक्षिप्त रूप में श्रद्धांजलि सभा का कार्यक्रम लिंक रोड़ स्थित हनुमान विहार में किया गया। जिसमें राजेन्द्र नोखवाल ने उनका जीवन परिचय दिया तथा राधेश्याम वर्मा ने उनके संस्मरण सभी के साथ साझा किये। कार्यक्रम के पश्चात गजानन के परिजनों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में चिह्नित 40 जरूरतमंद परिवारों को लिये राशन सामग्री का वितरण किया गया।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में राधेश्याम वर्मा, रमेश वर्मा, कपिल नोखवाल, सुभाष वर्मा, राजेन्द्र नोखवाल, पदमाराम ढूकिया, मनोज भातरा, ओमप्रकाश गौड़, जगदीश प्रजापत, शिवपालसिंह, घनश्याम शर्मा, दीपक मिश्रा, प्रवीण वर्मा, राकेश प्रजापत, नवीन वर्मा, नीरज वर्मा आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की पूरी अनुपालना की गई।

You might also like