मदद का हाथ डीब्बा

टीम के युवाओं ने पॉकेट मनी बचाकर 23 जरूरतमंद परिवारों की ईद मनवायेंगे

बिसाऊ,(अशोक सोनी)24 मई। मदद का हाथ डीब्बा टीम के युवाओं ने ईद की शॉपिंग के बजाय पॉकेट मनी से बचत कर लॉक डाउन में घर बैठे 23 मजदूर परिवारों को ईद मनाने के लिये नगद राशि भेंट कर मदद पहुंचाई।

अदनान तंवर ने बताया कि मेरे व इस्माईल रंगरेज की प्रेरणा से हमारे दोस्त हारून सैयद, अदनान कुरेशी, असलम चौहान, सदीक कुरेशी, असलम छींपा, उमर तंवर, सोहेल चैहान ने लॉक डाउन में घर बैठे 23 मजदूर परिवारों को ईद मनवाने के लिये मदद का हाथ डीब्बा टीम का गठन किया और सर्वाजनिक जगह पर एक पेड़ पर मदद का हाथ डीब्बा ताला लगाकर लटका दिया। उसमें सभी दोस्तो ने अपनी ईद की शॉपिंग के लिये परिजनों से मिली पॉकेट मनी इस डिब्बे में डाल दी।

उस डिब्बे को खोला गया तो उसमें 18 हजार 500 रूपये निकले जिसमें 23 परिवारो में प्रति एक परिवार को ईद मनाने के लिए 800 रूपये नगद भेंट कर समाज में मानवता का संदेश देते हुए एक अनुठी मिशाल पेश की है।

You might also like