मंडावा में सोशल डिस्टेंस व लॉक डाउन की पालना में सादगी से बिना दहेज के हुई शादी

मंडावा, (किशोर सिंह जाटू)25 मई। मंडावा में सोशल डिस्टेंस व लॉक डाउन की पालना में सादगी से बिना दहेज के रविवार को हुई शादी। कोरोना काल मे मंडावा में अनूठी शादी की चर्चा खुब रही तथा दुल्हन पक्ष के लोग भी इस शादी के लिए यहां पहुंचे थे। डॉ महेश शर्मा के पुत्र अजय शर्मा निवासी वार्ड 14 मंडावा की शादी सीकर निवासी राजेश शर्मा की पुत्री शिप्रा शर्मा के साथ हुई। शादी की अनूठी बात यह रही की कोरोना संकट में सभी सरकारी नियमों की पालना करते हुए जिसमें केवल दोनों परिवार के 20 जनों की मौजुदगी में शादी सम्पन्न हुई। जिसमे दूल्हा ,दुल्हन सहित सभी उपस्थित परिवार जन मास्क लगाएं हुए थे । इसके अलावा इस शादी की दूसरी खास बात ये रही की शादी बिना दहेज की सम्पन्न हुई, जो आज के समय में प्रेरणा दायक पहल है तथा सभी का यह करना चाहिए ताकी शादियों में हाे रही फिजुलखर्ची को रोका जा सके।

You might also like